चंदौली, अप्रैल 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेलवे के बाकले अधिकारी क्लब सभागार में 70वें रेल सप्ताह समारोह के तहत रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, शंखनाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवस पर महाप्रबंधक स्तर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित 16 रेलकर्मियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों से चयनित 101 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र दिया गया। डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा कि भारतीय रेल ने आज 173 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं तथा यह देश के लाखों परिवारों की आजीविका का आधार है। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट स...