रेलवे तकनीशियन बनने पर गांव में खुशी
रामगढ़, मई 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रकुवा पंचायत निवासी खिरोधेर महतो का भारतीय रेलवे में तकनीशियन ग्रेड-3 पद पर चयन होने से गांव में खुशी की लहर है। खिरोधेर महतो पंचायत सहायक के रूप में कार्यरत था। अपनी मेहनत, लगन व संघर्ष के बल पर उसने यह सफलता हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलते ही ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल बन गया। लोगों ने कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा साबित हो। उन्हें पंचायत सहायक हेमन्त कुमार, मीना देवी, अजय बास्के, पंकज महतो, टेकलाल महतो, गोविंद मुंडा समेत कई लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.