बरेली, फरवरी 9 -- रेलवे ठेकेदार की मशीनें और अन्य उपकरण एक आरोपी ने हड़प लिए। आरोपी ठेकेदार के साथ ही काम करता था। वह उपकरण मांगकर ले गया और फिर वापस नहीं किए। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो ठेकेदार ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमनगर के राजेंद्रनगर में रहने वाले अजय कुमार अग्रवाल एनडीआर फर्म के मालिक हैं और रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। उनके मुताबिक गांधीपुरम फेस-2 में रहने वाला उमाकांत गंगवार उनके साथ काम करता था। उनकी फर्म के वर्कशाप से उमाकांत रेलवे में काम करने के लिए शटरिंग प्लेट, एक पंपसेट, जेनरेटर, दो बाइक समेत करीब 20 लाखा का सामान ले गया था। उसने आश्वासन दिया था कि काम होने के बाद वह सामान वापस कर देगा, लेकिन अब वह नहीं लौटाया। जब आ...