भागलपुर, अप्रैल 8 -- सुल्तानगंज-जमालपुर रेलखंड पर मसदी के पास रेलवे ट्रैक से 36 वर्षीय पिंटू कुमार सिंह का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक बांका जिले के लोढ़िया गांव निवासी थे और हरियाणा से घर लौट रहे थे। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है, जबकि पुलिस इसे ट्रेन दुर्घटना बता रही है। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना रेलवे आरपीएफ कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय सुल्तानगंज थाना पुलिस को सूचित किया। सुल्तानगंज थाने के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाने लाए। तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक आधार कार्ड और दो रेलवे यात्रा टिकट बरामद हुए। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्ग...