पलामू, सितम्बर 3 -- विश्रामपुर। सीआईसी सेक्शन के तोलरा और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के बीच गुरहा गांव के समीप रेलवे ट्रैक से गुरुवार को करीब 25 वर्षीय युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव पोल संख्या 317/22 के पास पड़ा था। सूचना मिलने पर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। जीआरपी के गढ़वा रोड थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की जेब से एक मोबाइल फोन और रेलवे टिकट बरामद हुआ है। टिकट नगर ऊंटारी से लालगढ़ स्टेशन तक का है। आशंका है कि युवक ट्रेन से सफर कर रहा था और इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हुई होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान प्रथमदृष्टया युवक के ट्रेन से गिरने की ...