नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम की टीमें रेलवे ट्रैक पर साफ-सफाई का कार्य कर रही हैं। इसके तहत मार्च महीने में अब तक निगम ने दिल्ली के रेलवे ट्रैक छह हजार मीट्रिक टन से अधिक अपशिष्ट को हटाया है। निगम के अनुसार भारतीय रेल के दिल्ली में करीब 123 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के आसपास करीब 15 हजार मीट्रिक टन कचरा जमा है। इसे समयबद्ध तरीके से हटाने का कार्य जारी है। दिल्ली के सभी जोनों में रेलवे ट्रैक के आसपास जमा कचरे को हटाने के लिए निगम ने 145 वाहनों को लगाने के साथ लगभग 800 कर्मचारियों को इस कार्य के लिए तैनात किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.