उन्नाव, अप्रैल 13 -- उन्नाव, संवाददाता। रोजी-रोटी के लिए घर से निकले युवक की शार्ट कट अपनाने में जान चली गई। रेलवे ट्रैक होकर जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रेन ने उसकी जिंदगी छीन ली।अजगैन थानाक्षेत्र के विकासनगर मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद दानिश पुत्र यासीन शुक्लागंज के गांधीनगर इलाके में किराए पर रहकर नौकरी करता था। वह कानपुर में मेट्रो परियोजना के तहत वेल्डिंग का काम करता था। रोजाना काम पर आने-जाने के लिए रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल करता था। सोमवार को भी दानिश किसी काम से निकला था। इसी दौरान गोकुलखेड़ा के पास वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार बेहद तेज थी। इससे दानिश गंभीर रूप से घ...