रायबरेली, जून 17 -- ऊंचाहार (रायबरेली) संवाददाता। ट्रेन आने के दौरान बंद गेट से निकलकर जा रहे युवक की बाइक रेलवे ट्रैक में फंस गई। इस दौरान ट्रेन को आता देख युवक बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद ट्रेन की टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई। रेलवे पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना ऊंचाहार की है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज रेल खण्ड पर 74के 6-4सवैया धनी रेलवे क्रासिंग का मेन गेट बंद था। इस दौरान एक बाइक सवार युवक क्रॉसिंग से थोड़ी दूर ट्रैक से बाइक निकालने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसकी बाइक रेलवे ट्रैक में फंस गई। इसी बीच लखनऊ की दिशा से त्रिवेणी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन को नजदीक देख युवक मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इससे उसकी तो जान बच गई, लेकिन ट्रेन की टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने क्ष...