हाथरस, मार्च 16 -- मुरसान। कस्बा मुरसान के टेलीफोन एक्सचेंज फाटक पर रेलवे ट्रैक पर चल रही मरम्मत के चलते रेलवे फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने के चलते लोगों को दूसरे फटाक से निकलने का सहारा लेना पड़ा। मुरसान रेलवे स्टेशन के पास फाटक नंबर 324 रेलवे ट्रैक पर चल रही मरम्मत कार्य के चलते रविवार की सुबह करीब आठ बजे से फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने के चलते लोगों को सब्जी मंडी फटाक से घूम कर आना पड़ा। इस कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम तक मरम्मत का काम जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...