प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे ट्रैक को अनधिकृत रूप से पार करने वालों के खिलाफ प्रयागराज मंडल में एक जनवरी से 31 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 1070 लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।ट्रैक पार करने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। सबसे अधिक 259 गिरफ्तारियां मार्च में हुईं। जनवरी में 131, फरवरी में 109, अप्रैल में 164, मई में 226, जून में 98, जुलाई में 40 और अगस्त में 43 लोगों को पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...