जौनपुर, अप्रैल 22 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ी पूर्वी केबिन के निकट वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड लाइन पर अंडरपास या ओवरब्रिज के अभाव में ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चिंताजनक स्थिति है कि स्कूली बच्चे रोजाना जान जाखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को विवश हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में क्रॉसिंग, अंडरपास या ओवरब्रिज की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे करीब पांच से सात हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। पकड़ी, कमालपुर, रामपुर, शिवपुर, नारायणडीह, सुजनीडीह, कोदहूं, सोहांसा और तरहठी गांव के लोगों को रोज़मर्रा के आवागमन में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास मंडी समिति होने के कारण किसानों का आवागमन बना रहता है। ट्रैक पार करने के ...