मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ठेकेदार मजदूरों से अवैध तरीके से लगेज को रेलवे ट्रैक से पार करा रहे हैं। जो आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे अधिकारी व पार्सल विभाग के नाक के नीचे हो रहा है। यदि यात्री रेलवे ट्रैक पार करते हैं तो रेलवे पुलिस की ओर से उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, लेकिन लगेज पार कराने वाले ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्टेशन पर 24 घंटे आरपीएफ और जीआरपी की ड्यूटी रहती है। इसके बावजूद भी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कहीं रेलवे पुलिस और अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.