बागपत, अप्रैल 17 -- जिवाना रेलवे हाल्ट के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीमपुर जिवानी गांव निवासी हीरालाल उम्र 25 वर्ष भट्टे पर मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान जिवाना रेलवे हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई विशाल ने बताया कि हीरालाल परिवार में छोटा था और अविवाहित था। उनके पिता प्रेमराज का भी करीब एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पह...