गया, सितम्बर 21 -- रेलवे ट्रैक पर दुर्घटनाओं और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर सोमवार को टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में गुरपा ओपी के उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बल सदस्यों के साथ यात्रियों को रेलवे सुरक्षा की जानकारी दी। यात्रियों को ट्रैक पर मवेशियों के आने, ट्रेन पर पथराव, एसीपी के दुरुपयोग, अवैध प्रवेश, प्रतिबंधित सामान व लकड़ी के परिवहन से बचने को कहा गया। स्टेशन, ट्रैक और पुल पर सेल्फी या वीडियो नहीं बनाने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गतिविधियां जानलेवा होने के साथ कानूनन अपराध भी हैं। आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेलवे हेल्पलाइन 139 पर देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...