बेगुसराय, अगस्त 3 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने रेलवे ट्रैक पर या किनारे किनारे सेल्फी लेने के दौरान होने वाली घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए रोकथाम के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है।

सेल्फी पर जुर्माना रेल प्रशासन से मिले सख्त निर्देश के बाद अब रेलवे ट्रैक किनारे व आसपास सेल्फी लेने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना नहीं देने की सूरत में उन्हें जेल की भी हवा खानी पड़ेगी।

घटनाओं का विवरण विभाग की मानें तो कई जगहों पर रेलवे ट्रैक किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से जहां कई लोग घायल हुए हैं तो कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

आरपीएफ के निर्देश ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा आरपीएफ को निर्देश दिया गया है कि रेलवे ट्रैक किनारे या ट्रैक पर सेल्फी लेते पकड़े जाने वाले लोगों के विरुद्ध रेलवे की धारा 147 क...