बेगुसराय, सितम्बर 5 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन जन्माष्टमी मेले के दौरान रेलवे ट्रैक किनारे व आसपास सेल्फी लेने वालों पर पैनी नजर रख रहा है। सेल्फी लेने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, जुर्माना नहीं देने की सूरत में उन्हें जेल की भी हवा खानी पड़ेगी। विभाग की मानें तो कई जगहों पर रेलवे ट्रैक के किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से जहाँ कई लोग घायल हुए हैं वहीं कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। रेलवे ट्रैक किनारे या ट्रैक पर सेल्फी लेते पकड़े जाने वाले ऐसे लोगों के विरुद्ध रेलवे की धारा 147 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बरौनी आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी अधिकारियों व जवानों को ऐसे लोगों पर पैनी नजर बनाए ...