रायबरेली, जून 3 -- सिंहपुर संवाददाता। लखनऊ-बनारस रेलमार्ग पर इन्हौना थाना क्षेत्र के अकबरगंज रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले 65 वर्षीय अमरजीत साहू का शव बुधवार सुबह लखनऊ-बनारस रेलवे के किनारे इन्हौना थाना क्षेत्र के अकबरगंज रेलवे स्टेशन के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र देवी प्रसाद साहू ने बताया कि उनके पिता अमरजीत साहू मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। जिनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे वह घर से दवा लेने की बा...