सहारनपुर, फरवरी 7 -- देवबंद कोतवाली क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी मच गई। शव की पहचानर गांव सांखन कलां निवासी आशीष (35) की हुई। पुलिस के मुताबिक जानकारी में पता चला कि ट्रैक के निकट से गुजरने के दौरान ट्रेन की इंजन की चपेट में आने से मौत हुई है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र रेलवे ट्रैक से होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां घायल अवस्था में युवक दिखाई दिया। जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दी तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक आशीष के परिजन भी वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है शव मिलने से पूर्व ही वहां से रेलवे का खाली इंजन गया था। आशंका जताई जा रही है उसी इंजन की चपेट में आशीष आया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...