मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। चंदौली के अलीनगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम जिवनाथपुर और कैलहट स्टेशन के बीच ब्लाक हाट के पास अप लाइन के ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रख कर होली स्पेशल ट्रेन को पलटाने की गई कोशिश की जांच शुरू कर दी है। ब्लाक हाट के एसएस की तहरीर पर रपट दर्ज किया गया था। अलीनगर थाने के एसएसआई सतीश चंद्र सिंह को आईओ नियुक्त किया गया है। उन्होने रविवार को दोपहर में मौका मुआइना करने के बाद लोहे के टुकड़े को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखवा दिए। शनिवार को दानापुर से बंग्लूरू जा रही 03251 होली स्पेशल ट्रेन रात 7.30 बजे पीडीडीयू नगर से आगे के लिए रवाना की गई। जब यह ट्रेन ब्लाक हाट से लगभग सौ मीटर दूर पहुंची होगी कि ट्रेन के चालक को ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ा पर नजर चली गई। चालक ने तत्काल आपात ब्रेक लगा कर सौ मीटर पहले ट्रेन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.