उरई, जून 5 -- उरई। संवाददाता कालपी रेलवे पुलिस के ढुलमुल रवैये की वजह से झांसी कानपुर रेलमार्ग पर रीलबाजी व वीडियो बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रेलवे ट्रैक पर लेट युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कालपी क्षेत्र का बताया गया है। जिसमें युवक मेरे जिगर का टुकड़ा है ये भाई मेरा जैसा गाना भी गा रहा है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।रेलवे पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग रेलवे लाइन पर रील व वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की खिड़की से टीन का बॉक्स लटकाए ले जा रहे यात्री, वीडियो देख यात्रियों पर भड़के लोग शुक्रवार को कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। जब इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो ...