किशनगंज, अप्रैल 3 -- किशनगंज। आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को किशनगंज शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की कीमती संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने नेमचंद रोड स्थित एक बर्तन दुकान से चोरी का रेलवे का सामान बरामद किया है। टीम ने नेमचंद रोड स्थित बर्तन की दुकान से एक व्यक्ति रमेश प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। यहां कटिहार रेल मंडल के गायसल से किशनगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर लगे डीपी बॉक्स (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट बॉक्स) चुराकर बेचे जा रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डीपी बॉक्स सिग्नलिंग सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी चोरी से ट्रेनों का संचालन बाधित होता है। रेलवे के अनुसार एक डीपी बॉक्स की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए होती है, जबकि चोरी के आरोपी इसे महज छह रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे थे।आरपीएफ की टीम ने पहले...