उरई, अगस्त 3 -- उरई। रोक के बाद भी झांसी कानपुर रेलमार्ग पर रीलबाजी का सिलसिला है। सोमवार को कालपी के यमुना रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती के साथ उसकी सहेली व युवक नजर आ रहा था। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर रामबाबू शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता किया जा रहा है।अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पर कतई वीडियो व फोटोबाजी न करें। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना पड़ेगा महंगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...