बोकारो, जून 4 -- झारखंड के बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रांची-बोकारो लाइन के रेलवे ट्रैक पर 3 क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि रात को ट्रैक पार करने के दौरान हादसे में तीनों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मामला रांची-बोकारो लाइन पर राधागांव रेलवे स्टेशन का है। यहां रेलवे स्टेशन के पास ही तीनों के शव गुरुवार को पड़े मिले हैं। इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि बुधवार देर रात को ये तीनों किसी ट्रेन की चपेट में आ गए हों। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 7 तक बारिश-वज्रपात का अलर्टघटनास्थल से मिली बाइक और शराब की बोतल इस मामले पर बात करते हुए बो...