भागलपुर, जनवरी 31 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बलहा रेलवे ढाला से पश्चिम रेल ट्रैक पर विवाहित युवती की पहचान आशाटोल गांव के जट्टू तांती की 18 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी के रूप में हुई। भवानीपुर पुलिस ने गुरुवार की रात शव को अपने कब्जे में लिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम बाद परिजन को सौंप दिया। ग्रामीण सूत्र ने बताया कि एक माह पहले युवती का विवाह महेशखुंट में हुआ था। उसका पति दूसरे प्रदेश में था। सास अकेले घर में रहती है। ससुराल में विवाद के बाद गुरुवार की शाम को घर से निकली थी। भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अभी किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...