हरदोई, जनवरी 15 -- हरदोई। लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक किनारे खदरा फाटक के पास खंभा नंबर 1173 के पास रेलवे ट्रैक पर जीजा-साल के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों के आत्महत्या करने की बात कह रही है। परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। युवक की पहचान रितेश कुमार सिंह निवासी गडेउरा थाना बघौली के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान मुस्कान निवासी सुमेरपुर थाना मल्लावां के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई साकेत ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि उनका बड़ा भाई रितेश हरियाणा में एक फैक्ट्री में था। वह अविवाहित था। मेरी ससुराल मल्लावां थाना के सुमेरपुर गांव में है। मुस्कान उसकी साली है। वह मंगलवार को घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी पर घर नहीं पहुंची। उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि उसकी भाई रितेश से बुधवार दोपहर को बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.