देवरिया, जून 11 -- मईल, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी वाराणसी रेल खंड पर लार रोड-तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के बीच धरमेर गांव के सामने 9 जून की रात रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है।मृतक की पहचान लार थाना क्षेत्र के सहियागढ़ तकिया निवासी दीपक कुमार (30) पुत्र स्व रामलक्षन प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीपक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम करीब आठ बजे वह घर से टहलने और शौच के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...