रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की छत-विक्षत लाश
कौशाम्बी, जून 28 -- सैनी थाना क्षेत्र के अथसराय गांव के समीप शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अथसराय के समीप शनिवार की रात करीब 10:30 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधीक्षक की सूचना पर पहुंचे जीआरपी सिराथू के प्रभारी सुशील कुमार यादव ने शव ट्रैक के किनारे कराया। घटना स्थल के समीप ही एक बाइक लावारिस हालत में थी। चौकी प्रभारी ने बाइक के पंजीयन नंबर को ई-परिवहन एप के जरिए ट्रेस किया तो वह अनेठा के अजीमउद्दीन के नाम पंजीकृत मिली। इसी के आधार पर चौकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.