बरेली, सितम्बर 2 -- रेलवे ट्रैक पर मिली बीएससी छात्रा की लाश, रात में घर से निकली थी चंचल फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव थानपुर में 20 वर्षीय बीएससी फाइनल की छात्रा चंचल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार देर रात करीब एक बजे के बाद गांव से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर उसका शव मिला। ट्रेन चालक ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 यह भी पढ़ें- Bareily News: रेलवे ट्रैक पर मिला बीएससी छात्रा का शवघटना का विवरण परिजनों के मुताबिक, घटना के समय चंचल अपनी तीन बहनों और ताऊ के घर सो रही थी, जबकि उसके पिता धर्मपाल गांव में बन रहे नए मकान पर सो रहे थे। रात में चंचल अच...