देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के पिपरपाती के समीप रेलवे ट्रैक से परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजन बीएलओ के कार्य के चलते ज्यादा दबाव में होने के चलते ऐसा कदम उठाने का आरोप लगा रहे हैं। खामपार थाना क्षेत्र के रहने वाले जयश्याम प्रसाद (42) परिषदीय विद्यालय में शिक्षक थे और इन दिनों उनकी तैनाती परिषदीय विद्यालय डेमुसा में थी। शहर के तिलई बेलवा के समीप मकान बनवा कर रहते थे। बुधवार की शाम वह घर से टहलने के लिए निकले। लेकिन देर रात तक वह लौट कर घर नहीं आए। देर रात किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि पिपरपाती के समीप रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.