अलीगढ़, मार्च 27 -- सासनीगेट थाना क्षेत्र के पला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव भगवान नगर के युवक का निकला। वह दो दिन पहले घर से दूध देने निकला था। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भगवान नगर निवासी राजू चौहान (40) एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में दो बेटे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले घर से दूध लेने निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। पला फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उधर देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे तो शव की शिनाख्त राजू चौहान के रूप में कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार म...