रेलवे ट्रैक पर मिला शव, दोदपुर के युवक का निकला
अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बरछी बहादुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव दोदपुर के इलेक्ट्रीशिन का निकला। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोदपुर निवासी सुनील कुमार गुप्ता (41) पुत्र रामबाबू इलेक्ट्रीशियन थे। परिवार में चार बच्चे व पत्नी है। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले बरछी बहादुर के पास ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया। तब से परिजन तलाश कर रहे थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त सुनील कुमार के रूप में कर ली। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत, मातम मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.