मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। कटघर थान क्षेत्र में दूध लेने गए युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कटघर क्षेत्र के सूरज नगर फल मंडी के पास रहने वाले डालचंद्र का बेटा राहुल बीते मंगलवार की शाम दूध लेने गुलाबबाड़ी की चुंगी गया था। लेकिन नहीं लौटा। बेटे के न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात में परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना मिली कि राहुल प्रेम वंडर लेंड के पास रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता डालचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे राहुल की कुछ लोगों ने मिलकर हत्या की है। बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.