कौशाम्बी, जून 17 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीटी देह माफी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।भीटी देह माफी के ग्रामीण बुधवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक की ओर गए तो देखा कि वहां एक बुजुर्ग का शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- नागालैंड से घर आ रहे युवक की लाश मिलने से कोहराम सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसकी पहचान 65 वर्षीय दुखी लाल पुत्र...