गिरडीह, जून 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। धनबाद-गया रेलखंड के बगोदर अंतर्गत चौधरीबांध रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक युवक का मंगलवार को क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। देखने से प्रतीत होता है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार दे दिया। अब सवाल ये है कि ये हादसा था या हत्या को हादसे का रुप दिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो निवासी नीरज मंडल के रूप में हुई। वह अपने मामा के घर चौधरीबांध अंतर्गत उल्लीबार में रहता था। रेल पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगी।

परिजनों के आरोप परिजनों का आरोप है कि ये हत्या है। नीरज के मामा अनिल मंडल का दावा है कि नीरज की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रे...