सोनभद्र, जनवरी 2 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के चैना टोला रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की रात एक महिला के कटा शव मिला। महिला की ट्रेन से कटने से मौत की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि चैना टोला निवासी 26 वर्षीय कलपती देवी पत्नी जयसवार चेरो किसी कार्य से रेलवे ट्रैक की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। चोपन जीआरपी थानाध्यक्ष के रूपेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त की सूचना रेलवे पुलिस को लोको पायलट के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही बीट के स्टाफ को मौके पर भेजा गया, जहां कैंपिंग स्टाफ आरक्षी दिलीप कुमार, ज्ञान प्रकाश आर्य, शिव प्रसाद गुप्ता ने पहुंच कर जांच करते हुए चोपन थाना के पुलिस को सूचना दी गई...