लखीमपुरखीरी, जून 16 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के केशवपुर भल्लिया बुजुर्ग रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे लाइन पर पत्थर चढ़ाने वाली मशीन की चपेट में आने से युवक का शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। मृतक की पहचान अमन वर्मा (18) पुत्र राजाराम वर्मा निवासी ग्राम भेलवा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अमन किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था और रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया था। इसी दौरान गोला से लखीमपुर की ओर जा रही पत्थर चढ़ाने वाली रेलवे मशीन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच...