अमरोहा, अक्टूबर 2 -- बेटी के दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर उसकी ससुराल पहुंचे परिजनों को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटने के बाद रेलवे ट्रैक पर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना बीती 24 सितंबर की है। बवाल का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने हरकत ेमं आते हुए कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अव्वलपुर निवासी सुमित कुमार की बहन बबीता की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन निवासी आनंद कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष बतौर दहेज पांच लाख रुपये व कार की मांग को लेकर बबीता को प्रताड़ित कर रहा था। बीती 24 सितंबर को मायके पहुंची बबीता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पीड़िता का भाई सुमित अपने अन्य परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा थ...