लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आंधी और बारिश का कहर ट्रेनों पर भी टूटा। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने और ओएचई लाइन टूटने से कई ट्रेनों को 10-10 घंटे तक रोक के चलाना पड़ा। इससे कई ट्रेनें 17 से 12 घंटे की देरी से पहुंची। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम ने बताया कि वाराणसी मंडल में ट्रैक पर पेड़ गिरने और ओएचई टूटने के कारण ही परिचालन में बाधा आने से ट्रेनें लेट हुईं।

वाराणसी मंडल में आंधी का असर वाराणसी मंडल में आंधी का असर बनारस से लेकर गोरखपुर रेलवे रूट तक पड़ा। इसके अलावा मुरादाबाद रूट पर भी कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। सबसे ज्यादा लेट लौकहा बाजार से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन पर पड़ा। इसे रास्ते में 10 घंटे तक रोका गया। उसके बाद जब चली तब भी बीच-बीच में कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, जिससे यह 17 घंटे लेट रही। नई दिल्ली-दरभंग...