प्रयागराज, अगस्त 11 -- रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रैक पर पत्थर रखने और ट्रेनों पर पथराव जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज रामबाग के प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में हंडिया खास, अंतरौरा, जंगीगंज हॉल्ट और ज्ञानपुर रोड से माधोसिंह तक ग्रामीणों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को अनधिकृत स्थान से ट्रैक पार नहीं करने और मवेशियों को ट्रैक से दूर रखने की सलाह दी गई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल आरपीएफ या पुलिस को देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...