देवघर, अप्रैल 20 -- देवघर। देवघर-दुमका रेलखंड पर रिखिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक व्यक्ति ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होने पर शव देखने के लिए लोगों भीड़ लग गई । मामले की जानकारी रिखिया थाना की पुलिस को होते ही मौके पर पहुंचे। शव की पहचान थाना क्षेत्र के लकड़ी गंज गांव निवासी 48 वर्षीय महावीर पासी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार घटना खपरोडीह के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रिखिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार. तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है क...