सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ओबरा रेलवे स्टेशन और ओबरा डैम रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे विभाग में कार्यरत एक पॉइंट्समैन की मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे कर्मियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय रविन्द्रा कुमार चौधरी पुत्र स्व. लालू चौधरी, मूल निवासी ग्राम लाहर बंजारी, पोस्ट एवं थाना उटारी रोड, जिला पलामू (झारखंड) तथा वर्तमान निवासी सेक्टर-10, ओबरा के रूप में हुई है। वह रेलवे विभाग में ओबरा रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि शनिवार की रात करीब 10:38 बजे ओबरा रेलवे स्टेशन और ओबरा डैम के मध्य किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दुनिया ...