सोनभद्र, जून 8 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी पर दो दिन पूर्व घायल मिले व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के पुत्र की तहरीर पर की है। मृतक के पुत्र का आरोप है कि दोनों आरोपियों की पिटाई से उनके पिता की मौत हो गई। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल ग्रासिम इंडस्ट्रीज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हिंडालको अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और म...