देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर गांव के समीप मंगलवार सुबह एक 42 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही भीड़ जुटी। घायल की पहचान तुंबा बेलगांव निवासी विष्णु भंडारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह देर रात पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गया था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक के पास घायल हालत में देखा। सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया पति प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...