रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
गोंडा, मई 31 -- नबाबगंज, गोंडा, संवाददाता । अयोध्या से पैसेंजर ट्रेन से नवाबगंज आ रही एक वृद्ध साध्वी ट्रेन से उतरते समय फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिले के बायर खास तेली पुरवा निवासी 65 वर्षीय विराग दास, पत्नी राम उजागर, रविवार सुबह अयोध्या के कोरी मंदिर से पैसेंजर ट्रेन द्वारा नवाबगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। सुबह करीब आठ बजे ट्रेन रुकने पर वह उतरने लगीं। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं।घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.