रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा, जून 16 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत शिवरी गांव निवासी श्रवण चंद्रवंशी के पुत्र 17 वर्षीय दीपक कुमार चंद्रवंशी का शव रहस्यमय परिस्थितियों में नगर ऊंटारी में रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार दीपक श्री बंशीधर नगर में रहकर पढ़ाई करता था। वह शनिवार शाम अपने रूम से निकला था। देर रात तक रूम वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसका पता नहीं चला। रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा देखा। शव की पहचान दीपक के रूप में की गई। सूचना मिलने के बाद श्री बंशीधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.