संभल, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के बबराला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को गृह क्लेश के चलते युवती आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे ट्रेक पर लेट गई। जब युवती को लोगों ने ट्रेक पर लेटा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को थाने ले आई। जहां उससे पुछताछ की गई। पूछताछ के बाद युवती को मामा को सौंप दिया। बबराला थाना क्षेत्र के बबराला रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार को एक युवती रेलवे ट्रेक पर लेट कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। लोगों को युवती को ट्रेक पर लेटे हुए देख लिया। लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। एसआई लेखराज सिंह एवं कांस्टेबल अजय कुमार, महिला कांस्टेबल ललिता मौके पर पहुंच गए और युवत को उठाकर थाने ले आए। जहां युवती से पुछताछ की। युवती ने बताया कि वह बुलंदशहर जनपद के एक गांव की रहने वाली है...