औरैया, अप्रैल 18 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के घसारा रेलवे ट्रैक संख्या 1120/2 पर अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, करीब 26 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शरीर के कई अंग ट्रेन की चपेट में आने से अलग हो गए थे, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। मृतक ने नीले रंग की जींस और चेकदार शर्ट पहन रखी थी। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाकर आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया क...