औरंगाबाद, मई 11 -- नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन एवं नावाडीह के बीच केवला फाटक के समीप पोल के पास रविवार की रात करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद नवीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। बताया गया कि शव का सिर क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना आरपीएफ द्वारा दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण प्रतीत हो रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया ह...