सोनभद्र, सितम्बर 11 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव में गुरुवार की शाम रेलवे ट्रैक के बगल में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। युवक की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जाहिर की है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पहचान कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस लोढ़ी में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...