गंगापार, जनवरी 8 -- कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाक़े के पिलखुआ गांव समीप रेलवे ट्रैक के बगल महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा फोटो के आधार पर पहचान करने में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रेन के आने से कुछ समय पहले महिला रेलवे ट्रैक से 50 मीटर दूर बैठी हुई थी। ट्रेन आई तो ट्रैक पर कूदकर आत्महत्याकर ली। उक्त मामले में थाना प्रभारी मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि फोटो के आधार पहचान कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.